मौषम

दून में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव

दून में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव
देहरादून।
दून में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बारिश से आईएसबीटी, रिस्पना पुल, घंटाघर और पटेलनगर जैसे व्यस्त इलाकों में जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर लबालब भरे पानी के कारण वाहन रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा फजीहत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को झेलनी पड़ी। सड़कों पर जलभराव के चलते कई स्कूली वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button