चुनाव

जो गड़बड़ करता है उसे दूसरे दल में जाने से कोई नहीं रोकता

 

जो गड़बड़ करता है उसे दूसरे दल में जाने से कोई नहीं रोकता

अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो सत्ता के विपरीत खड़े हैं वही कांग्रेस के असली सिपाही हैं। जो पार्टी छोड़ रहे हैं वह हमेशा पार्टी के अंदर गड़बड़ करते रहे हैं।
नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने दशहरा महोत्सव अध्यक्ष अजीत कार्की को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया पार्टी प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक बार फिर नगर में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कहा, जिन लोगों को पार्टी ने इतना सम्मान दिया आज उन्होंने सत्ता के दबाव में सरकार के साथ भागीदारी कर ली। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में न पहले कोई जगह थी और न ही अब कोई जगह है। कांग्रेस आज भी मजबूती के साथ खड़ी है और जीत दर्ज करने की स्थिति में है। आरोप लगाया कि जहां भी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि हैं वहां सरकार ने द्वेष भावना से काम किया। लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस के मेयर या पालिका व नपं अध्यक्ष को सरकार का आर्थिक सपोर्ट मिले या न मिले, ऐसी योजना बनाई जाएगी कि नगर को अपने पैरों पर खड़ा किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, आनंद बगड़वाल, तारा जोशी, दीपक कुमार, अमन अंसारी आदि थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button