उत्तराखंड

काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ₹46.24 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रारंभिक वर्षों में सीमित संसाधन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, उत्तराखंड ने निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट 55 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इन 25 वर्षों में हमारे शहरों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति दी और रोजगार के अवसर सृजित किए।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात कर राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक श्री Trilok Singh Cheema जी, माननीय दायित्वधारी श्री अनिल कपूर डब्बू जी, श्रीमती फरजाना बेगम जी, श्री मुकेश कुमार जी, माननीय प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, श्रीमती दीप्ति रावत जी, श्री गुंजन सुखीजा जी, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल जी, माननीय महापौर श्री दीपक बाली जी, श्री गजराज बिष्ट जी, श्री शम्भू पासवान जी, श्रीमती कल्पना देवलाल जी, श्री शैलेन्द्र सिंह रावत जी, श्री अजय वर्मा जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button