🚨 अपराध गंभीर, कार्रवाई तत्काल—नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोटद्वार पुलिस ने नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दिनांक 22.09.2026 को कोटद्वार निवासी वादिनी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बालिका के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने एवं बालिका के गर्भवती होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रकरण की। गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में तत्काल मु0अ0सं0-227/2026, धारा 64(2)(m), 65(i), 351(2) बीएनएस, 3/4(2), 5j(ii)/6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिग से संबंधित इस गंभीर प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा गंभीरता से लेते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ करते हुए घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में नामजद अभियुक्त गौरव द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर आज दिनांक 23.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।