रेंजर ग्राउंड्स, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में उपस्थित देवतुल्य जनता को मुख्यमंत्री धामी ने संबोधित किया। आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार आज जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को कभी पर्याप्त स्थान नहीं दिया। लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व जनजातीय नायकों के महान योगदान को इतिहास में उचित सम्मान मिल रहा है।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री Naresh Bansal जी, कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh Joshi जी, विधायक श्री Khajan Dass जी, श्री Munna Singh Chauhan जी, श्रीमती Savita Harbans Kapoor जी भी उपस्थित रहे।

