महिला के साथ अपराध कर रची गुमशुदगी का ड्रामा
📵 महिला की अशोभनीय वीडियो बनाकर धमकाना पड़ा महंगा, अब सीधा जेल की ओर!
💥 सच छिपाने की कोशिश की, पर हरिद्वार पुलिस ने ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ कर दिया!
थाना खानपुर पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसने अपने आपराधिक कृत्यों को छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से स्वयं को गुमशुदा दर्शाकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की थी।
परिजनों द्वारा दिनांक 07/11/2025 को थाना खानपुर पर उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा / व्यक्ति द्वारा एक लड़की को नशीला पदार्थ सेवन करवाकर उसके साथ अश्लील कृत्य किया गया तथा उसकी वीडियो रिकॉर्ड की गई।
पीड़िता ने पुष्टि की कि आरोपी द्वारा उसे बार-बार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, तथा वीडियो के आधार पर उसे लगातार डराया-धमकाया जा रहा था।
पीड़िता द्वारा थाना खानपुर में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्पष्ट आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उसकी स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए अशोभनीय वीडियो बनाकर उससे लगातार धमकियाँ दीं एवं उसका शोषण किया।
अपराध प्रकाश में आते ही व्यक्ति जानबूझकर फरार हो गया तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुमशुदगी का झूठा स्वरूप तैयार किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
व्यक्ति को पकड़ने हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा साइबर तकनीक, मानवीय संसाधन तथा मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
🔴 नाम पता आरोपी
अमित पुत्र बरफान निवासी ग्राम दल्लावाला, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार आयु 29 वर्ष