देहरादून। नारी शक्ति सम्मान संगठन, सहस्त्रधारा रोड द्वारा बुधवार को तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक गीतों और लोक नृत्य से हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें *कैटवॉक, सिंग कंपटीशन, डांस परफॉर्मेंस और फन एक्टिविटी* मुख्य आकर्षण रहे। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माहौल को रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में *सहस्त्रधारा रोड निवासी मनीषा माखलोगा* को “तीज क्वीन 2026” के ताज से नवाजा गया। ताज उन्हें संगठन की 2025 की तीज क्वीन *ममता किरसाली जी* के द्वारा पहनाया गया।
संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और हमारी संस्कृति भी जीवित रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की सभी पदाधिकारी और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और झूले झूलकर त्योहार का आनंद लिया इस अवसर पर ममता किरसाली निधि सीसवाल, शिवानी पुंडीर, प्रियंका पाठक,कंचन पाठक प्रीति चौहान राधिका उनियाल आशा उनियाल सोनी किरसाली ईशा आदि शामिल थे!




