देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।