गणेशपुर चौक के पास युवक ने गला काटकर दी जान
रुड़की। गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर चौक के पास सोमवार को एक युवक ने दिनदहाड़े अपना गला काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने युवक को तत्काल अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।