श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा (42 सीटर) का शुभारंभ किया। इस हवाई सेवा के प्रारंभ होने से सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटन के साथ रोजगार के अन्य अवसरों को भी विस्तार मिलेगा।
इस दौरान माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से इस हवाई सेवा के शुभारंभ हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के अनेक क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा गया है। साथ ही हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स का व्यापक विस्तार कर हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Khajan Dass जी, श्री Bharat Singh Chaudhary जी, माननीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी एवं पूर्व विधायक श्रीमती Chandra Prakash Pant जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

