ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कैंप में मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद कर उनके यात्रा अनुभवों एवं दी जा रही सुविधाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया।
अधिकारियों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर और पेयजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा हेतु की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारु और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक श्री Prem Chand Aggarwal जी उपस्थित रहे।


