देहरादून
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर 40 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल होगा।गुरुवार रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं का जत्था ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद जत्था चमोली के लिए रवाना हो गया।
इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुले थे। दस अक्टूबर को कपाट बंद होंगे। इस साल अब तक 3.78 लाख से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर मत्था टेक चुके हैं। कपाट बंद होने पर पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था भी पहुंचेगा। गुरुवार रात करीब 40 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था पपिंद्र सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब पहुंचा। कुछ देर गुरुद्वारे में रुकने के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। वापसी में 12 अक्टूबर को जत्थे के ऋषिकेश में रुकने का कार्यक्रम है। पाकिस्तानी जत्थे के पहुंचने पर ऋषिकेश में सुरक्षा कड़ी रही। पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम सुरक्षा में रही।