कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को जमानत
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में जेल में बंद चारों निहंग सिखों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। गोपेश्वर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय ने शनिवार को सभी आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी। हालांकि मामले की सुनवाई न्यायालय में जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यहां से निहंग सीधा पाउँटा गुरुद्वारा पहुँचे, यहां माथा टेकने के बाद मोहाली के लिए रवाना हो गए.