*कोतवाली मंगलौर*
*आम जनमानस के जीवन को नशे के रुप मे खोखला करने वाला कुख्यात नशे का सौदागर सलमान दबोचा*
*कोतवाली मंगलौर पुलिस ने PIT-NDPS की कार्रवाई के बाद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान पकड़ा*
*गैंगस्टर सहित आधा दर्जन से भी अधिक अभियोग है दर्ज*
“बुरे का अंत बुरा”-यह कहावत पीरपुरा निवासी कुख्यात नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर पर सटीक साबित हुई। नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले सलमान के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां नहीं छोड़ीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सलमान के विरुद्ध PIT-NDPS Act के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की गई।
रिपोर्ट भेजे जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारियों पर लगातार तलाश की गई।
दिनांक 09.07.2026 को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
*नाम पता आरोपित*
सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. निरीक्षक रविन्द्र शाह, प्रभारी सीआईयू रुड़की
2. प्रभारी निरीक्षक भगवान महर
3. व.उ.नि. सुखपाल मान
4. उ.नि. वाजिन्द्र सिंह नेगी
5. हे.का. सुदेश
6. का. रणवीर
7. का. तेजपाल
8. अ.उ.नि. अश्वनी यादव (सीआईयू रुड़की)
9. हे.का. मनमोहन भण्डारी (सीआईयू रुड़की)
10. का. आशीष (सीआईयू रुड़की)
11. का. अजय काला (सीआईयू रुड़की)
12. का. रविन्द्र खत्री (सीआईयू रुड़की)
13. का. राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की)