मुख्यसेवक सदन में आज पूर्व विधायकों के शिष्टमंडल ने भेंट कर मुख्यमंत्री के रूप में पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्री गुरुद्वारा सभा, भाजपा महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा, प्रादेशिक विकास सेवा संगठन, ग्राम सभा लुठियाग (रुद्रप्रयाग), पत्रकारों, उत्तराखंड स्टील मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन, राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट तथा सकलाना पट्टी के कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडलों ने भी भेंट कर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
साथ ही ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन’ की विवरणिका का विमोचन भी किया।




