दून समेत छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून। दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तीव्र बारिश के दौर की भी संभावना है। लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
0 0 Less than a minute
