पर्यावरण

हरेला पर्व पर पौधरोपण किया

हरेला पर्व के पावन अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम में मुख्यमंत्री धामी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से ही हम स्वच्छ, समृद्ध और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती Renu Bisht जी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती Kusum Kandwal जी, Swami Ramdev जी तथा Acharya Bal Krishna जी सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button