पर्यावरण

हरेला उत्सव में सहभागिता कर वृक्षारोपण किया

देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने लोक संवर्धन पर्व के अंतर्गत आयोजित हरेला उत्सव में सहभागिता कर वृक्षारोपण किया।

इस दौरान हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 1 करोड़ 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Khajan Dass जी, देहरादून नगर निगम के माननीय महापौर श्री Saurabh Thapliyal जी, सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button