बदरीनाथ मंदिर के चढावा और थाली भेंट की गणना में कथित हेरीफेरी, अनियमितता और चढावा चोरी के सनसनीखेज खेज मामले की जांच के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी बुधवार को बदरीनाथ पहुंची। गढ़वाल मण्डल के आयुक्त आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में बदरीनाथ आयी 3 सदस्यीय टीम ने बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद मामले की जांच शुरू की।


