हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के साथ दीपदान और काली उड़द की दाल की खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व माना गया है। घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।
0 0 Less than a minute

