राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी एवं एमटेक कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर स्व-वित्तपोषित श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीसीएमएन-2026 के नेशनल स्पॉट राउंड (एनएसआर) के बाद एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित की रिक्त सीटों तथा सीसीएमटी-2026 के बाद सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में रिक्त एमटेक सीटों के साथ उपलब्ध 25 फुल-टाइम स्व-वित्तपोषित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एनआईटी की एकेडमिक डीन जागृति सहारिया ने बताया कि इच्छुक छात्र- छात्राएं 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि आवेदन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची 6 अगस्त को संस्थान की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 10 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 एवं 18 अगस्त को संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, जबकि नए सत्र की नियमित कक्षाएं 19 अगस्त से प्रारंभ होंगी। बताया कि प्रवेश शुल्क, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, उपलब्ध सीटों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
0 1 1 minute read

