आईआईटी रुड़की में 1424 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री
पीजी के 906 और पीएचडी के 518 उपाधिधारक हुए शामिल
शिवानी चौधरी को डॉ. सुशील शर्मा एक्सीलेंस अवार्ड, ललावमपुइया को नकद पुरस्कार
रुड़की। आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन रविवार को 1424 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 906 परास्नातक (पीजी) और 518 पीएचडी उपाधिधारक शामिल रहे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शोधार्थियों और विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पीएचडी में शिवानी चौधरी को डॉ. सुशील शर्मा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, पीजी वर्ग में एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के ललावमपुइया को श्री बिजेंद्र और सरोज सिंह नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्षवर्धन छितले मुख्य अतिथि रहे। ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक और एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश साल्वे तथा आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत भी समारोह में मौजूद रहे।
