🌿 *तीज के रंग में रंगा पुलिस लाइन चंबा, एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ*
*पुलिस लाइन चंबा में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व*
🔹 एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर हरियाली तीज समारोह का शुभारंभ किया।
🔹 पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य, झूले एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ तीज पर्व मनाया।
🔹 🏆 तीज क्वीन – पूजा कश्यप
🥇 फर्स्ट रनरअप – उपासना | 🥈 सेकंड रनरअप – संगीता
🔹 🌿 बेस्ट मेहंदी – सरिता
🥈 द्वितीय – सोनी चौहान | 🥉 तृतीय – मानसी
🔹 एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
🔹 रंगारंग प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं से पूरा पुलिस लाइन परिसर तीज के उल्लास से सराबोर रहा।
🔹कार्यक्रम में श्रीमती बीना गुप्ता, श्रीमती सिद्धि मिश्रा, आयुर्वेदिक अस्पताल, टिहरी गढ़वाल; सुश्री परवाज अख्तर, अभियोजन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल; सुश्री रश्मि बिष्ट, वन स्टॉप सेंटर, टिहरी गढ़वाल, श्रीमती शालू सिंह, श्रीमती रश्मि भंडारी, श्रीमती ऊषा सिंह सहित अन्य अतिथिगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।




