श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के खोला गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने घर के पीछे सरिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में छात्रा को बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन छात्रा को अस्पताल ले जा चुके थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
0 0 Less than a minute