प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता में चमोली पुलिस का शानदार प्रदर्शन
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने 75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जनपद का गौरव, एसपी सुरजीत सिंह पँवार ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
उधम सिंह नगर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता-2026 में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
दिनांक 17 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने अपनी मेहनत, फिटनेस और शानदार शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने हेड कांस्टेबल जितेन्द्र को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इससे चमोली पुलिस का गौरव भी बढ़ता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

