दुर्घटना

ओवरटेक के दौरान बाइक ट्रक से टकराई, युवती की मौत

ओवरटेक के दौरान बाइक ट्रक से टकराई, युवती की मौत

भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिरचंदी गांव निवासी दीपा (22) उछलकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button