श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सतपुली बाजार में निकली भव्य झांकी
सतपुली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोडिया मठ सतपुली की ओर से सतपुली बाजार में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल बना रहा।झांकी पोस्ट ऑफिस रोड से शुरू होकर सतपुली बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः पोस्ट ऑफिस रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से बाजार गूंज उठा। झांकी देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।झांकी के आयोजन में सीमा महंगाई, रेणु घिल्डियाल, गंगा खंतवाल, प्राची वर्मा, सुरेश घनशाला, किरण घिल्डियाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
0 0 Less than a minute



