🚨 बालिका की तलाश में SDRF का सघन सर्चिंग अभियान
हरिद्वार, रावली महदूद क्षेत्र में 06 वर्षीय बालिका के नाले में बहने की सूचना पर SDRF जवानों द्वारा तत्काल सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। जवान लगातार नाले एवं आसपास के संभावित स्थानों को खंगालते हुए बालिका की तलाश में जुटे रहे।
अंधेरा, कठिन परिस्थितियां और सीमित संसाधन भी जवानों के हौसले को नहीं डिगा सके। SDRF जवान पूरी तत्परता और साहस के साथ लगातार सर्चिंग करते रहे तथा बालिका की तलाश में हर संभव प्रयास किया। आज भी SDRF का सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।



