शासकीय आवास परमुख्यमंत्री धामी ने श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल (हरिद्वार) के मास्टर प्लान की समीक्षा की। अधिकारियों को ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकुल परिसर का वास्तुशिल्प प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप रखा जाए एवं परिसर में आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ साथ ही परिसर निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को दो वर्ष के भीतर पूर्ण किया जाए।

