क्राइम

प्रेमनगर पूर्व थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का कोर्ट का बड़ा आदेश

जिला न्यायालय देहरादून ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के उमेदपुर निवासी दंपति के साथ कथित पुलिस मारपीट और प्रताड़ना के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
18 अप्रैल को हुई इस घटना में पीड़ित दंपति का आरोप है कि थाना पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट का रुख किया। न्यायालय ने शिकायत को गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए।
हालांकि पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने स्थानीय पुलिस के बजाय CBCID या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है, क्योंकि आरोपी उसी विभाग से हैं। मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता दीपक मेंगवाल ने कहा कि यह न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण राहत है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button