परियोजना

कॉपर डैम के पास यमुना का रुख बदला, सुरंग में घुसा पानी

कॉपर डैम के पास यमुना का रुख बदला, सुरंग में घुसा पानी
निर्माणाधीन लखवाड़ परियोजना में मशीनरी और सामान डूबा, बड़े नुकसान की आशंका; रविवार होने से टली जनहानि
कालसी। लखवाड़ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माणाधीन कॉपर डैम के पास रविवार शाम करीब सात बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी अचानक अपना रुख बदलकर सुरंग की ओर चला गया। पानी सुरंग में घुसने से वहां रखा निर्माण सामग्री और अन्य सामान पानी में डूब गया। घटना के बाद परियोजना निर्माण करा रही कंपनी को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब सात बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कॉपर डैम के पास नदी का बहाव अचानक बदल गया। तेज बहाव का पानी निर्माणाधीन सुरंग की ओर पहुंच गया और देखते ही देखते सुरंग में भरने लगा। इससे सुरंग के भीतर रखा सामान और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पानी में डूब गई।
घटना के दौरान निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण परियोजना में कार्यरत श्रमिकों की छुट्टी थी। ऐसे में सुरंग के भीतर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि कार्यदिवस के दौरान पानी सुरंग में घुसता तो वहां मौजूद श्रमिकों की जान पर खतरा हो सकता था।
घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सुरंग में पानी भरने के कारण वहां रखी निर्माण सामग्री और अन्य सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन किए जाने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button