नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान के साथ परियोजना के क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति बनी।
इस दौरान विभिन्न राज्यों के मध्य जल एवं ऊर्जा हितों के संतुलित समाधान पर भी सहमति बनी। यह परियोजना यमुना नदी के पुनर्जीवन, स्वच्छ जल प्रवाह में वृद्धि तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व एवं आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सहकारी संघवाद और संवाद के माध्यम से दीर्घ काल से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना पर बनी सहमति देशहित में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री Manohar Lal जी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री C R Paatil जी भी उपस्थित रहे।

