मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं के सम्मान में एमडीडीए कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में MDDA के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मैस्कॉट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री स्नेहा भण्डारी को ₹50 हजार, द्वितीय स्थान पर श्री अनुराग रमोला को ₹30 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री अंकिता बिष्ट को ₹15 हजार की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री अंकित सिंह रावत को ₹10 हजार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री बंशीधर तिवारी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए जनभागीदारी, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।




