भारी बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैकिंग पर रोक
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश और भारी हिमपात के बाद ट्रैक रूटों पर आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है। पर्यटकों और ट्रेकिंग के लिए जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक पार्क क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
पार्क प्रशासन के जारी आदेश के अनुसार गत 26 और 27 सितंबर 2026 को उच्च हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के साथ भारी हिमपात हुआ। इसके चलते गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों की स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। वहीं, विभिन्न पर्वत चोटियों परक्षेत्र में भारी हिमपात हुआ। इसके चलते गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों की स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। वहीं, विभिन्न पर्वत चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए जाने वाले ट्रेकरों के लिए भी मौसम और मार्ग की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं।
बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर रास्तों पर बर्फ जमने, फिसलन बढ़ने तथा मार्ग बाधित होने की आशंका बनी हुई है।