मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के शेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किए जाने हेतु ₹77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹46.39 लाख, जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में टाइप-द्वितीय के 16 एवं टाइप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु ₹3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
