भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ धारचूला-कुलागाड़ मोटरेबल पुल अब आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर किए गए कार्य के परिणामस्वरूप पुल पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

