क्राइम

तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना पड़ा भारी, मासूम ने गंवाई जान

🚗 तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना पड़ा भारी, मासूम ने गंवाई जान।

🧔🏻 वाहन चालक को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त; चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत।

आज दिनांक 04.10.2026 को प्रातः कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत घमण्डपुर स्थित जिगर गार्डन के निकट सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK07 AZ 4266 फोर्ड कार के चालक अभिषेक रावत द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रहे दो बालकों को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में 10 वर्षीय बालक वंश पुत्र संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 12 वर्षीय दूसरा बालक लक्ष्य पुत्र श्री प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया। प्रकरण में मृतक एवं घायल बालक के दादा श्री मनोहर चौहान, निवासी दुर्गापुरी, कोटद्वार की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-244/26, धारा 105, 110 एवं 125(बी) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button