क्राइम

क़त्ल की कोशिश के मुकदमे में फरार चल रहा वांछित आया पुलिस की गिरफ्त में

*कोतवाली गंगनहर*

*क़त्ल की कोशिश के मुकदमे में फरार चल रहा वांछित आया पुलिस की गिरफ्त में*

*अपने पिता की हत्या मामले में भी है आरोपी, जमानत पर चल रहा था बाहर*

*सुभाषनगर रुड़की निवासी युवक की हत्या के मकसद से फायरिंग करने का है आरोप*

*पीड़ित की मां की शिकायत पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया था मुकदमा*

*आरोपी वांछित की कब्जे से तमंचा और कारतूस भी किया गया बरामद*

*घटना का विवरण-*
दिनांक 16.09.26 को मुकदमा वादी निवासी सुभाषनगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत आरोपियों द्वारा घातक हथियारों से लैस होकर वादिया के पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 363/26 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस में पंजीकृत किया गया।

जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश में किए जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अनुराग चौधरी को दिनांक 05.10.26 को लाठकदेवा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई जारी है।

आरोपी अपने पिता के क़त्ल के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है एवं वर्तमान में जमानत पर बाहर आया था।

*गिरफ्तार आरोपी*
अनुराग चौधरी पुत्र स्व0 जोगेन्द्र चौधरी निवासी पनियाला रोड कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

*मु0अ0स0-* 363/26
*धारा-* 109(1),351
(3) बीएनएस

*बरामद-*
01 तंमचा देशी 315 बोर व 01 जिन्दा

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 पकंज कुमार
2- उ0नि0 नवीन कुमार
3- हे0का0 दुर्गा
4- कानि0 राकेश
5- कानि0 नितिन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button