क्राइम

तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में सफलता, ₹5000/- का इनामी गिरफ्तार

*थाना सिडकुल*

*तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले में सफलता, ₹5000/- का इनामी गिरफ्तार*

*सिड़कुल पुलिस की लगातार मेहनत का दिखा असर, 02 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल*

*पकड़ा गया आरोपी रायपुर देहरादून निवासी महिला के अपहरण के प्रयास मामले में भी था शामिल*

*आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने लूटा गया मोबाइल फोन भी किया बरामद*

*एक अन्य फरार की तलाश में पुलिस कर रही है मेहनत, मुखबिर तंत्र को भी किया गया है एक्टिव*

दिनांक 24/09/2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को 26 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। इसके बाद पुलिस टीम प्रकरण में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही पीड़ित से लूटे गए मोबाइल व मोटर साइकिल की खोजबीन में जुटी हुई थी।

इस दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर ₹5000/- का इनाम भी घोषित किया गया था।

निरंतर प्रयास के पश्चात पुलिस टीम ने आज दिनांक 06.10.2026 को वारदात में शामिल तीसरे आरोपी सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को औरंगाबाद तिहारे से नदी पर श्मशान घाट की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया।

पुलिस अब शेष 01 फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी*
एक अदद मोबाइल फोन विवो कंपनी

*पकड़े गए आरोपी का विवरण-*
सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल निवासी मकान नंबर 62 /ए शिवरतन सिटी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट
3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा
4- उ.नि. अनिल बिष्ट
5- हे.कां. संजय
6- कां. मनीष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button