नई टिहरी। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह 7 बजे उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब देहरादून के सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी-केदारनाथ की ओर जा रहा एक ट्रांस भारत एवियशन का हेलीकॉप्टर की अचानक कोई तकनीकी खराबी आने के चलते
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
हेलीकॉप्टर में 1 पायलट समेत 5 यात्री सवार थे।
कुल मिलाकर 6 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित है।
जिस समय हेलीकॉप्टर ने बौराड़ी स्टेडियम में आपात लैंडिंग की, उस समय वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक,बच्चे भी मैदान में खेल रहे थे। अचानक हेलीकॉप्टर को उतरता देख वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हेलीकॉप्टर के लैंडिंग करते देख सभी लोग मैदान से तीतर-बीतर थोड़ी देर के लिए हो गए।
हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच पायलट द्वारा की गई। पायलट ने फोन पर तकनीकी खराबियों को दुरुस्त करने को लेकर वार्ता करने के बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर। करीब 30-35 मिनट तक स्टेडियम में रुकने के बाद तकनीकी खामी दूर होने पर हेलीकॉप्टर ने दोबारा गुप्तकाशी-केदारनाथ के लिए सफलता से उड़ान भरी।