सहस्त्रधारा रोड पर स्पा सेंटर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश
देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना रायपुर की टीम ने सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश कर दिया। स्पा संचालिका महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 13 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पता चला कि टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद टीम ने स्पा में औचक छापेमारी की। छापे के दौरान स्पा के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और ₹3740 नकद बरामद हुए।
पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ थाना रायपुर पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:
वकिला पुत्री गुलाम रसूल, निवासी मुस्कान होटल के पास आईएसबीटी बंजारावाला, कारगी, देहरादून; हाल निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, दून कॉलोनी, माजरा, देहरादून