मुनिकीरेती के तहत सुबह हरिद्वार से चमोली जा रही विश्वनाथ सेवा की बस ऋषिकेश के नजदीक गुलरक्षेत्र में ऋषिकेश -हरिद्वार राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी है। बस में 30 से 35 लोग सवार बताये गये हैं। आठ लोगों की मौत बताई जा रही है। प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ के लोग मौके पर हैं। 19 लोग घायल बताये जा रहे हैं, सभी को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
0 0 Less than a minute