दुर्घटना

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, आग में फंसे दो लोगों को फायर कर्मियों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रात्रि करीब 02:30 बजे ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट थराली को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

तेजी से फैल रही आग पर फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पाया। अग्निकांड के दौरान दुकान के अंदर फंसे दो व्यक्तियों अदालत शाह एवं अनीश कुमार को फायर सर्विस के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों एवं रिहायशी मकानों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा अग्नि दुर्घटना टल गयी।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से दुकान में रखा परचून, स्टेशनरी, फुटवियर एवं ग्रॉसरी का सामान तथा खिड़की-दरवाजे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

फायर सर्विस टीम- प्रशिक्षु FSSO हिमांशु जोशी, चालक रंजीत लाल, फायरमैन भारत कुमार एवं प्रेम प्रकाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button