रास्ता भटकर ऋषि गंगा नदी के दूसरे छोर पर फंसे साधुओं का चमोली पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने किया सफल रेस्क्यू।
दिनांक 07.08.24 को कोतवाली श्री बद्रीनाथ को सूचना मिली की चरण पादुका बद्रीनाथ से कुछ दूरी पर ऋषि गंगा के दूसरी ओर 04 साधु फंस गये है। सूचना पर थानाध्यक्ष उ0नि0 नवनीत भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस बल व एस0डी0आर0एफ0 की टीम मय आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे, लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषि गंगा नदी का जलस्तर काफी बढा हुआ था। पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सूझबूझ व धैर्य का परिचय देते हुए रात्रि के घने अन्धेरें में नदी के तेज बहाव को पार किया। जिसके पश्चात रस्सी की सहायता कड़ी मशक्कत व प्रयासों के बाद चारों साधुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। साधु सर्वेश्वर, जितेन्द्र गिरी, शिवानन्द सरस्वती व बाबा हरिलाल द्वारा बताया गया की वे चरण पादुका से रास्ता भटककर नदी के दूसरे छोर पर पहुँच गये थे।
घने अन्धेरे व नदी के तेज बहाव में चमोली पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए चारों साधुओं का सफल रेस्क्यू करने पर स्थानीय जनता व साधुओं ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

