आंदोलन

सिमली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों के अभियान शुरू

चमोली । सिमली में बने महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान देर शाम तोप सेम तक पहुंचा। इन गांवों में समिति के पदाधिकारियों ने सिमली में अस्पताल क्यों जरूरी है और महिला बेस अस्पताल के निर्माण और संचालन में विभाग, सरकार क्या लापरवाही कर रही है इसको बताया। ग्रामीणों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
दियारकोट से शुरू हुआ गांव चलो अभियान नंदासैंण के सबसे बड़े गांवों पुनगांव और बिसौंणा पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने बेस अस्पताल की मांग के समर्थन में हाथों में बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने समिति का पुरजोर समर्थन किया। देर शाम समिति का अभियान तोप और सेम गांव पहुंचा। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, सौरव गांगुली सहित आदि ने कहा यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान सिमली में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button