उत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने राजधानी देहरादून में मदरसों की पड़ताल शुरू करा दी है। डीएम सविन बंसल ने मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार व प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम तहसीलवार गठित की है। दो दिनों में यह टीम अपनी रिपोर्ट देगी, इसके बाद अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम सविन बंसल ने भी जांच टीम गठित कर दी है। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदरसों का सत्यापन जरूरी है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मदरसे कानूनी प्रक्रिया के तहत काम करें। सत्यापन अभियान में यह देखा जाएगा कि मदरसों के पास रजिस्ट्रेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज हैं या नहीं।
0 1 1 minute read
