कार्रवाई

पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये

सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री dhami ने मानव वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम में लापरवाही बरतने के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए, इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

बैठक में माननीय वन मंत्री श्री Subodh Uniyal जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button