💢 ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सुद्दोवाला, मांडूवाला रोड, रिवरव्यू रोड पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्यवाही,
✴️ 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 39 व्यक्तियों चालान कर लिया हिरासत में,
✳️ मंडुवाला,पीपलचौक, बिधौली चौकी तथा प्रेमनगर चौक पर पीकेट ड्यूटी लगाई गई,
🔳पीएसी की दो इकाइयों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु नियुक्त किया गया,
🔘 पिकेट,रात्रि गश्त, तथा बैरियर ड्यूटी को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने ब्रीफ कर दिया आवश्यक निर्देश,
#थाना_प्रेमनगर
👉 #SSP_देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकार प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र रात्रि में घूम रहे संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज ऑपरेशन मर्यादा के तहत थाना प्रेमनगर क्षेत्र में सुद्दोवाला, मांडूवाला रोड, रिवरव्यू रोड पर चेकिंग की गई व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना प्रेमनगर द्वारा कुल 39 लोगों का हिरासत में लेकर चालान किया गया। व प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस फोर्स द्वारा मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च किया गया व रात्रि में प्रेमनगर क्षेत्र में पीपलचौक, मांडूवाला, बिधौली चौकी, प्रेमनगर चौक, पर पिकेट नियुक्त की गई, नियुक्त कर्मचारी/ अधिकारी व पीएसी के कर्मचारियों को क्षेत्राधिकार प्रेमनगर द्वारा ब्रीफ किया गया व पीएसी की दो इकाइयों को लगातार उक्त क्षेत्र में रात्रि में मोबाइल भ्रमण पर रहने के निर्देश देकर रवाना किया गया।