. 🚫सोनू चौहान हत्याकांड🚫
👉 मुख्य वांछित नमन आया पुलिस की गिरफ्त में
👉 रंजिश के चलते भाई के साले को उतारा था मौत के घाट
👉 चाकू से की थी सोनू चौहान की हत्या
वारदात कोतवाली गंगनहर क्षेत्र की है जहां अपनी बहन की रिश्तेदारी में आए देवबन्द सहारनपुर निवासी सोनू चौहान को चाकू से गोंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सरकारी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र पर मृतक के सगे जीजा के भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में एक्टिव होकर मुखबिर के जरिए मिली महत्वपूर्ण लीड के आधार पर जाल बिछाकर भागने की फिराक में जुटे हत्यारोपी नमन को दबोचने में कामयाबी हासिल की तथा हत्या में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपडे बरामद किए।
अब तक की विवेचना में सामने आया है कि पिछले काफी सालों से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
♦️पकड़ा गया हत्यारोपी-
नमन पुत्र रणधीर निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब रुडकी