मुख्यमंत्री धामी ने कहा है की प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
लोकल से ग्लोबल की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश देता है। यह बजट रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ते भारत की झलक प्रस्तुत करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पर्वतीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और स्वरोज़गार पर विशेष बल दिया गया है।